ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / crime / बदमाशों ने दिनदहाड़े हार्डवेयर दुकान पर बोला हमला, दुकानदार को जान से मारने...

बदमाशों ने दिनदहाड़े हार्डवेयर दुकान पर बोला हमला, दुकानदार को जान से मारने की कोशिश की

11-Mar-2021 05:36 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दर्जनों की संख्या में आए बदमाशों ने दिनदहाड़े हार्डवेयर दुकान में हमला बोल दिया। घटना की पूरी तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गयी लेकिन बदमाशों की पहचान ना अब तक हो पाई है और ना ही पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई ही की गई है। इस घटना के बाद से पीड़ित दुकानदार और उसका परिवार काफी दहशत में हैं और पुलिस के वरीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 

news image


हार्डवेयर दुकान पर बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया और इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की। दिनदहाड़े 25 से 30 की संख्या में आए बदमाशों ने दुकान में घुसकर ना सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि दुकानदार को जान से मारने की भी कोशिश की। बदमाशों ने मेन दरवाजे को भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बदमाशों ने घर के बाहर रखी बाइक और साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

news image


पीड़ित ने जब शोर मचाया तब धमकी देते हुए बदमाश वहां से निकलने लगे लेकिन तभी उनकी नजर वहां लगी सीसीटीवी पर पड़ गई फिर क्या था बदमाशों ने डंडे से सीसीटीवी को भी तोड़ डाला। घटना समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट की है। हालांकि बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है पीड़ित ने कुछ लोगों की पहचान करते हुए विभूतिपुर थाने में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस की गिरफ्त से सभी आरोपी बाहर है। सीसीटीवी में दिख रहे बदमाशों में से अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

 news image


पीड़ित राम जानिश कुमार ने बताया कि दुकान के पास स्थित कोचिंग में हमेशा किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता हैै। आज भी दो गुटों के बीच लाठी डंडों के साथ मारपीट हो रही थी तभी दोनों को वे छुड़ाने गए। लेकिन दोनों को छुड़ाने के दौरान वे उल्टे ही उलझ पड़े और पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित अपने दुकान में चले गए जहां कुछ देर बाद दर्जनों लोग लाठी डंडे और ईंट पत्थर से लैश होकर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए दुकान में घुस गए। बदमाशों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान लेने की भी कोशिश की।


news image


यही नहीं उपद्रवियों ने दुकान में रखे 10 हजार कैश और एक लाख के सामान लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना की शिकायत किए जाने के बाद भी विभूतिपुर थाने की पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

 

news image