Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
11-Aug-2025 11:54 AM
By FIRST BIHAR
Ashutosh Shahi Murder Case: बिहार के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में आरोपी विक्रांत शुक्ला उर्फ विक्कू शुक्ला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसका कीमती सामान जब्त कर लिया, लेकिन उसकी सीजर लिस्ट नहीं बनाई गई और बाद में वह सामान गायब कर दिया गया।
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप कुमार ने एसएसपी मुजफ्फरपुर से बिंदुवार जवाब तलब किया है। 4 अगस्त को जारी आदेश में कोर्ट ने निर्देश दिया है कि एसएसपी हलफनामा के माध्यम से पूरी जानकारी दें और यह स्पष्ट करें कि जब्त सामान की सूची क्यों नहीं बनाई गई।
विक्रांत शुक्ला का आरोप है कि उसे मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया और सीधे रामपुर हरि थाने ले जाया गया। उस वक्त उसके पास सोने की चेन, रुद्राक्ष की माला, अंगूठी, घड़ी और अन्य कीमती सामान थे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने हाजत में डालने से पहले ही उतरवा लिया।
अपनी याचिका में विक्रांत शुक्ला ने गृह विभाग के प्रधान सचिव, डीजीपी, सीआईडी के आईजी और एसपी, तिरहुत रेंज के आईजी, एसएसपी मुजफ्फरपुर, एक डीएसपी, तीन इंस्पेक्टर और तीन तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष को पार्टी बनाया है। साथ ही आशुतोष शाही की पत्नी दीपांदिता को भी पक्षकार बनाया गया है।
बता दें कि 21 जुलाई 2023 को मुजफ्फरपुर के लकड़ी ढाई मोहल्ला में अधिवक्ता डॉलर के घर पर दो बाइक सवार चार शूटरों ने आशुतोष शाही की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में उसके तीन निजी बॉडीगार्ड्स की भी मौत हो गई थी। आशुतोष शाही, पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में आरोपी था, हालांकि वह पहले उनका करीबी भी रहा था। महज डेढ़ मिनट में उसे 13 गोलियां मारी गई थीं।