ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / आरा में हुई फायरिंग में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर, बच्चों...

आरा में हुई फायरिंग में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर, बच्चों के विवाद में वारदात को दिया अंजाम

31-May-2020 09:09 PM

By KK Singh

ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर भोजपुर जिले से हैं जहां बच्चों के विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


कारनामेपुर ओपी के रमकढ़हई डेरा गांव से ये बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए विवाद के बीच घर के अभिभावक कूद गये। तैश में आकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो लोगों को गोली लग गयी। मौके पर ही एक शख्स ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


वारदात के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। मौका-ए-वारदात  पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गया है।