ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / crime / आर्मी जवान के घर से चोरीकांड का खुलासा, साले के घर से पिस्टल...

आर्मी जवान के घर से चोरीकांड का खुलासा, साले के घर से पिस्टल और कारतूस बरामद

05-Jun-2022 09:37 AM

CHAPRA: खबर छपरा की है, जहां मशरक गोपालबाड़ी गांव में बंद मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे अपराधियों ने आर्मी जवान के पिस्टल, गोली, चालीस हजार नगदी समेत गहने पर अपना हांथ साफ कर लिया था। इसी मामले मशरक थाना पुलिस ने कांड में शामिल तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया हैं। चोरी की इस वारदात में आर्मी जवान का साला ही चोरों का सरदार निकला। साले के घर से चोरी की गई पिस्टल और कारतूस पुलिस ने बरामद किए है। 


इस मामले में मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत ने बताया कि गोपालवाड़ी गांव निवासी आर्मी के जवान बिरेश कुमार सिंह के पिता सर्वदेव सिंह के बंद मकान में चोरी हुई थी। जिसमें चोरी किए गए सामानों में मोबाईल फोन को सर्विलांस पर रखा गया तों लोकेशन गोपालगंज जिले के बरौली थाना में मिली। जिसमें जांच-पड़ताल की गई। इसी आधार पर कैफ आजम को गिरफ्तार किया गया तों पुरे मामले का खुलासा हो गया। 


इस घटना की जानकारी मिलते ही तीनों अपराधियों कैफ आजम, बबलू सिंह, प्रिस कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गए अपराधियों के पास से पिस्टल, गोली और कुछ सामान बरामद किये गए हैं। वहीं इस कांड में एक और बदमाश फरार हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

आर्मी जवान का ससुराल गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हैं। साला आर्मी जवान की पिस्टल देखकर दीवाना हो गया और उसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। और पिस्टल लेकर अपने सहयोगियों को गहने और सामान बांट दिया।