अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
10-Mar-2021 06:27 PM
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया घाट नवकी बिंदटोली में छापेमारी की और डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को धड़ दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए डीएसपी निशित प्रिया ने कहा कि मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चकिया ओपी क्षेत्र से सिमरिया घाट बिंदटोली में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी इकट्ठा हुए हैं। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें सदर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा, अंचल निरीक्षक राजीव कुमार, चकिया ओपी अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता शामिल हुए। पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी की और चार अपराधियों को मौके से धड़ दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी मास्केट, 4 देसी पिस्टल, 9 कारतूस और 3 मोबाइल बरामद किया गया।
गिरफ्तार अपराधियों में मुंगेर का रघुवीर सिंह और राजाराम, खगड़िया का धर्मनाथ सिंह उर्फ गुज्जर सिंह और चकिया का रंजीत महतो शामिल हैं। राजाराम के खिलाफ मुंगेर में हथियार तस्करी का मामला दर्ज है। वही धर्मनाथ सिंह पर रंगदारी और हत्या के प्रयास का मामला मुंगेर एवं खगड़िया में दर्ज हैं। जबकि रंजीत महतो के खिलाफ बरौनी थाने में मामला दर्ज है। डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधी हथियार की तस्करी किया करते थे। छापेमारी के दौरान एक अपराधी मौके से भागने में सफल रहा हालांकि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।