ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / crime / पटना : अनंत सिंह घर में घुसी पुलिस और उत्पाद की टीम, शराब...

पटना : अनंत सिंह घर में घुसी पुलिस और उत्पाद की टीम, शराब नहीं मिली तो पानी की बोतल और ज्वेलरी ले गए

24-Feb-2022 08:06 AM

PATNA : बिहार में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम सरकार के शराबबंदी मॉडल पर किस तरह काम कर रही है इसके नमूने अलग-अलग जगहों से देखने को मिलते रहते हैं लेकिन ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है। पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में तेज प्रताप नगर स्थित एक शख्स के घर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम को यह जानकारी मिली थी कि निबंधन कर्मी अनंत सिंह के घर पर शराब रखी गई है। इसके बाद मद्य निषेध की टीम बेउर पुलिस के साथ अनंत सिंह के घर पहुंची और छापेमारी की। पुलिस को तलाशी के दौरान शराब तो नहीं मिली लेकिन मिनरल वाटर की बोतलें जरूर मिल गई। हद तो तब हो गई जब पुलिस अपने साथ मिनरल वाटर की एक बोतल ही ले कर चली गई। घर में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने घंटे भर तक उत्पात मचाया। परिवार वालों ने जब इसका वीडियो बनाना चाहा तो एक पुलिसकर्मी ने घर की बहू को तमाचा जड़ दिया और गाली गलौज भी की। 


शराब की तलाशी के नाम पर पुलिस और उत्पाद विभाग की मनमानी से यह पूरा परिवार दहशत में है। परिवार के मुखिया अनंत सिंह का कहना है कि वह इस मामले को लेकर पटना के एसएसपी से मुलाकात करेंगे और शराब के नाम पर जो कार्रवाई की गई उसके खिलाफ शिकायत करेंगे। अनंत सिंह के घर पर बुधवार की सुबह-सवेरे छापेमारी की गई थी। जिस वक्त छापेमारी की गई उस वक्त घर में केवल महिला ही मौजूद थी। घर की बहू ने दरवाजा खोलने से मना किया तो महिला पुलिसकर्मी ने बाद में दरवाजा खुलवाया और घर में घुसते ही शराब की तलाशी शुरू हो गई। परिवार वालों का कहना है कि इस तलाशी के दौरान दो सोने की चेन, 20 हजार कैश और बिसलरी की एक बोतल छापेमारी करने वाली टीम अपने साथ ले गई। 


इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवार वाले जहां एक तरफ सरकार की शराबबंदी नीति को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं इस पूरे मामले पर मद्य निषेध इंस्पेक्टर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उधर इलाके के डीएसपी कह रहे हैं कि पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं, मद्य निषेध की टीम ने छापेमारी की थी।