बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
07-Jun-2025 06:01 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो तैयार कर उसे यूट्यूब पर शेयर किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
हैरान करने वाली बात है कि इन आरोपियों ने पहलगाम हमले में शहीद की पत्नी का चेहरा मॉर्फ कर, एक फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। गोपालगंज पहुंची हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि इन्होंने एआई टूल्स का दुरुपयोग करते हुए शहीद की पत्नी की तस्वीर को मॉर्फ कर, एक अश्लील वीडियो तैयार किया। इस वीडियो को एक यूट्यूब चैनल पर इन लोगों के द्वारा अपलोड किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी लंबे समय से इस तरह की साइबर गतिविधियों में संलिपित थे और एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर कई फर्जी कंटेंट फैला रहे थे।
एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि हमने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यूट्यूब चैनल को ट्रैक किया और फिर हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइसेज़ से कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि उन्होंने कई और लोगों को टारगेट कर इस तरह के वीडियो बनाए हैं। यूट्यूब से भी उक्त चैनल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
