अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
11-Mar-2021 07:10 PM
By SANT SAROJ
सुपौल- ATM कैश वैन गार्ड की हत्या और 45 लाख कैश लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने 9 लाख 45 हजार रुपये के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस फिलहाल पुछताछ में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूट की शेष राशि को भी बरामद कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि अपराधियों ने दिनदहाड़े बीते 1 फरवरी को जदिया में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। सबसे पहले अपराधियों ने ATM कैश वैन के गार्ड संजय कामत की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद 45 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। इसी मामले में पुलिस ने आज दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 9 लाख 45 रुपये बरामद किया गया है।

सुपौल एसपी मनोज कुमार ने बताया कि हत्या और लूट की इस बड़ी घटना के बाद SIT का गठन किया गया था। जिसके बाद दो लूटेरों को गिरफ्तार किया गया। मधेपुरा के सिंघेश्वर से राजेश मंडल और जदिया के श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने 9 लाख 45 हजार कैश बरामद किया। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है इनकी निशानदेही पर शेष बची लूट की राशि भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 4 अपराधियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।