ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / career / स्टेट टॉपर अदिति ने बढ़ाया नवादा का मान, मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार...

स्टेट टॉपर अदिति ने बढ़ाया नवादा का मान, मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में लाया 8वां स्थान

05-Apr-2021 07:42 PM

By SONU KUMAR

 NAWADA: अगर मन में सच्ची लगन हो और दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो कोई भी काम असंभव नहीं होता और यह कारनामा नवादा की बेटी अदिति ने कर दिखाया है। मसाला फेरी करने वाले की बेटी अदिति ने बिहार का नाम रोशन किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में अदिति ने पूरे बिहार में 8वां स्थान हासिल किया है।



स्टेट टॉपर बनी अदिति के पिता अखिलेश प्रसाद और मां पूनम देवी बेटी की इस कामयाबी से काफी खुश हैं। अदिति प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की छात्रा है जिसने स्कूल सहित पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। अदिति का सपना डॉक्टर बनने की है। इस सपने को वह जरूर पूरा भी करेगी। अदिति गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है उनके पिता मसाला की फेरी किया करते है वही मां गृहणी हैं। पूरा परिवार गढ़ पर मुहल्ले में रहता है।



अदिति की इस सफलता से परिवार और आस पड़ोस के लोग भी काफी खुश हैं। परिजनों का कहना है उनकी बिटिया डॉक्टर बनना चाहती है हमें उम्मीद है कि उसका यह सपना जरूर पूरा होगा। डॉक्टर बनकर वह समाज की सेवा करेगी और राज्य के साथ-साथ का देश का नाम रोशन करेगी। अदिति के माता-पिता अपनी बेटी की इस सफलता से काफी खुश है।



स्टेट टॉपर बनने के बाद अदिति ने बताया कि वह रोजाना पांच घंटे पढ़ाई करती थी। लॉकडाउन के दौरान घर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। हर एक चैप्टर को वह खुब मन लगाकर पढ़ती थी। जो समझ में नहीं आता उसे वह अपने शिक्षक से पूछती थी। जब तक वह विषय समझ नहीं पाती थी आगे नहीं बढ़ती थी। पढ़ने की इसी जुनून ने अदिति को आज स्टेट टॉपर बना दिया जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।



अदिति की इस कामयाबी की खबर जैसे ही परिजनों को मिली मोबाइल पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। गांव के लोग भी अपने जिले की बिटिया की कामयाबी से काफी खुश है। अदिति को बधाई देने के लिए कई लोग उसके घर पर भी पहुंच रहे हैं यूं कहे की बधाई देने वाला तांता लगा हुआ है। जिसे देख माता-पिता के आंखों से खुशी के आंसू भी निकलते दिखे। अदिति के माता-पिता को पूरा विश्वास था कि उनकी बिटिया टॉप करेगी और उनका सपना आज उनकी बेटी ने पूरा कर दिया है। 

    

.