ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / career / RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के लिए...

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने लेवल-01 ग्रुप डी के कुल 22 हजार पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर 21 जनवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं।

25-Dec-2025 08:13 AM

By First Bihar

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने लेवल-01 ग्रुप डी के कुल 22 हजार पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर 21 जनवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। अभी केवल संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है और आरआरबी जल्द ही विस्तृत अधिसूचना भी जारी करेगा।


ग्रुप डी की इस भर्ती में सबसे अधिक पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-फोर के लिए हैं, जिनकी संख्या 11 हजार है। इसके अतिरिक्त प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन, ब्रिज, पी-वे, टीआरडी), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू) और असिस्टेंट (एस एंड टी) जैसे पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी मिलाकर इस भर्ती के लिए 22 हजार पद उपलब्ध हैं।


चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के माध्यम से होगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। आरआरबी के अनुसार, ग्रुप डी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि कुछ विशिष्ट पदों पर ITI पास होना जरूरी होगा।


विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात यह है कि रेलवे में पिछले साल लेवल-01 पदों के लिए कुल 33 हजार वैकेंसी निकली थी, जिस पर देशभर से रिकॉर्ड 1.8 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे। इस भर्ती में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होंगे, जिसे जनवरी 2026 के मध्य में आयोजित किए जाने की संभावना है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी निर्देशों और शर्तों का ध्यानपूर्वक पालन करें और समय रहते अपने दस्तावेज़ तैयार रखें।