गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
21-Mar-2021 07:31 PM
PATNA : बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उत्तर मध्य रेलवे में डायरेक्ट बहाली निकाली गई है. उम्मीदवारों को डायरेक्ट नौकरी दी जा रही है. जिन लोगों ने अप्लाई किया है या करने वाले हैं, उनके लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं है. 10वीं की मेरिट लिस्ट के आधार पर कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा.
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से झांसी शहर में विभिन्न ट्रेड्स में कुल 480 अप्रेंटिस के पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 17 मार्च 2021 से 16 अप्रैल 2021 तक यानि की एक महीना तक फॉर्म भरा जायेगा. 16 अप्रैल 2021 कैंडिडेट आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. आवेदन के लिए जनरल यानी कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 170 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST और महिला उम्मीदवारों को सिर्फ 70 रुपये देने होंगे. इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष जबकि अधिकतम उम्र सीमा 24 साल तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अप्रेंटिस के इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू नहीं देना होगा बल्कि 10वीं की मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा. कैंडिड्ट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.
इन भर्ती के तहत आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन पोर्टल mponline.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in पर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक पर विजिट कर सकते हैं.