ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में

Home / career / पटना: Lockdown में दूरदर्शन पर स्मार्ट क्लास शुरू, शिक्षा विभाग और यूनिसेफ की...

पटना: Lockdown में दूरदर्शन पर स्मार्ट क्लास शुरू, शिक्षा विभाग और यूनिसेफ की पहल

28-May-2021 09:06 AM

PATNA: कोरोना महामारी को लेकर स्कूल और कोचिंग बंद हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पर को असर ना हो इसके लिए सरकार ने पहल की है। युनिसेफ की मदद से बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गयी है। 


दूरदर्शन पर स्मार्ट क्लास शुरू की गयी है। सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच डीडी बिहार पर बच्चे क्लास कर सकते हैं। दूरदर्शन पर मिडिल स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों की भी पढ़ाई शुरू हो गई। कोरोना से बचाव के लिए किन-किन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है इसकी भी जानकारी बच्चों को दी जाएगी। मिडिल स्कूल के बच्चों की क्लासेज ' मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय' कार्यक्रम के तहत की गयी है। 


इससे पहले शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 तक बच्चों की क्लास 10 मई से ही ले रहा है। बच्चों की ये क्लासेज बिहार शिक्षा परियोजना, यूनिसेफ की मदद से चला रहा है। पिछले साल जब कोरोना की वजह से राज्य भर में लॉकडाउन लगाना पड़ा था। उस वक्त भी शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन पर यूनिसेफ से मदद लेते हुए क्लास चलाया था। 


ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि यदि लॉकडाउन बढ़ा तो प्राइमरी स्कूल के बच्चों के क्लास की भी व्यवस्था की जाएगी। डीडी बिहार पर 9 से 12 और उसके बाद 6 से 8 तक के क्लासेज चल रहा है। डीडी बिहार को अपने टीवी पर देखने के लिए इन चैनल नंबरों को सर्च करें। डिश टीवी- 1565, टाटी स्काई- 1196, एयरटेल- 669, डीडी फ्री डिश- 70, वीडियोकॉन- 864, रिलायंस डिजिटल- 423..कोरोना संक्रमण को लेकर जहां स्कूल और कोचिंग बंद हैं ऐसे वक्त में बच्चें घर में रहकर इस चैनेल के माध्यम से स्मार्ट क्लास कर सकते हैं और अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।