अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
07-Apr-2023 07:19 AM
By First Bihar
PATNA : दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्स में एडमिशन के लिए पीटी परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल को होने वाला है। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। इस बार इस एंट्रेंस एग्जाम में परीक्षा के लिए कुल 1,84,233 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 96,698 महिला एवं 87,535 पुरुष अभ्यर्थी हैं। जबकि शिक्षा शास्त्री के लिए 255 अभ्यर्थी हैं।
वहीं, इस बार के एंट्रेंस एग्जाम में राज्य भर के 11 शहरों 301 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। महिला के लिए अलग से कुल 144 एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 156 अलग- अलग परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें पटना, हाजीपुर, गया, आरा, छपरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, पूर्णियां, भागलपुर व मधेपुरा में सेंटर बनाए गए हैं। जबकिएक सेंटर शिक्षा शास्त्री के लिए दरभंगा में बनाया गया है।
मालुम हो कि, इस प्रवेश परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थी पटना, दरभंगा व मुजफ्फरपुर में शामिल होंगे। वहीं, इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट को अपने एग्जाम सेंटर पर नौ बजे तक उपस्थित हो जाना है।किसी भी परिस्थिति में सुबह 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में अपनी सीट छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड की दो प्रतियां डाउनलोड करनी हैं।।प्रवेशपत्र की दूसरी प्रति को परीक्षा केंद्र पर वीक्षक की उपस्थिति में दिये गये स्थान पर हस्ताक्षर कर उन्हें सौंप देंगे।
इसके साथ ही यदि किसी स्टूडेंट का इ-प्रवेश पत्र पर फोटो अंकित नहीं हुआ, हो तो परीक्षार्थी इ-प्रवेश की दोनों प्रतियों पर अद्यतन रंगीन फोटो स्थान यथा चिपका कर लायेंगे और अपनी पहचान के लिए फोटो-सहित पहचान पत्र साथ लायेंगे।
आपको बताते चलें कि, परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी केवल नीले या काले बॉल पेन से सही गोले को गहरे निशान से भरेंगे।अभ्यर्थी को दी गयी जगह पर ही वीक्षक की उपस्थिति में ही में ही हस्ताक्षर करना है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, लेपटॉप, कैमरा,कैलकुलेटर आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णत:वर्जित है।