ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / career / JEE Main Admit Card 2025 : जेईई मेन के एडमिट कार्ड हुए...

JEE Main Admit Card 2025 : जेईई मेन के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा केलिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. आप अपने एडमिट कार्ड को इस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं...

18-Jan-2025 03:57 PM

By First Bihar

JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी हो गए हैं। इस एग्जाम को लेकर एग्जाम सिटी पहले ही जारी की जा चुकी है। अब कैंडिडेट  अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए छात्रों को यह जानकारी मिल चुकी है कि उनकी परीक्षा किस शहर और तिथि को होगी।


कैंडिडेट को यह कहा गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र को समय रहते डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर अपनी पहचान के रूप में इसका इस्तेमाल करें। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी शामिल होती है, जो परीक्षा में बैठने के लिए आवश्यक है। 


कैसे डाउनलोड करें JEE Mains 2025 का एडमिट कार्ड ?

आधिकारिक वेबसाइट, यानी jeemain.nta.nic.in पर जाएं। 

होमपेज पर, “JEE (Main) 2025 सत्र-1 (22, 23, 24 जनवरी 2025) के लिए प्रवेश पत्र” लिंक पर क्लिक करें। 

एक नया पृष्ठ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

.  आपका JEE Mains 2025 प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।