अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
20-Apr-2023 03:50 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में टीचर बनने की चाहत रखने वाले छात्र - छात्राओं के लिए ये काम की खबर है। राज्य में आज से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु हो गया है। यह परीक्षा राज्यभर में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के तरफ से आयोजित करवाई जाती है। इस कोर्स में 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। विश्वविद्यालय द्वारा बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड में एडमिशन के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2023 (सीइटी-इंटीग्रेटेड-बीएड) की प्रवेश परीक्षा के तहत अभ्यर्थी 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दरअसल, कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने लगातार चौथी बार एलएनएमयू पर विश्वास जताया और नोडल विश्वविद्यालय नामित किया है। विश्वविद्यालय परिवार इस बार फिर से बेहतर तरीके से नामांकन की प्रक्रिया पूरी करके उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गयी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। वेबसाइट व आवेदन प्रपत्र सरल बनाये गये हैं, ताकि अभ्यर्थी आसानी से फॉर्म भर सके। अभ्यर्थियों https://biharcetbed-lnmu.in/ पर आवेदन कर सकते है।
बताया जा रहा है कि, अभ्यर्थी 12 मई तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थियों को राजभवन द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये, इडब्ल्यूएस, महिला, बीसी एवं इबीसी के लिए 750 रुपये और एससी एवं एसटी के लिए 500 रुपये। विलंब शुल्क के साथ 13 से 18 मई तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई किसी प्रकार की त्रुटि का सुधार दिनांक 13 से 18 मई तक कर सकेंगे।
आपको बताते चलें कि, इस परीक्षा को लेकर 22 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 27 मई है। परीक्षा दो शहरों मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में आयोजित होगी। इसको लेकर पूरे राज्य में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर अंतर्गत वसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज मुजफ्फरपुर, बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन वैशाली और माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन सीतामढ़ी चार कॉलेज हैं और प्रत्येक में 100-100 सीटों पर एडमिशन होना है।