ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

Home / career / इंटरमीडिएट में नामांकन को लेकर बोर्ड ने दिया अंतिम मौका, स्पॉट राउंड के...

इंटरमीडिएट में नामांकन को लेकर बोर्ड ने दिया अंतिम मौका, स्पॉट राउंड के तहत आज से नामांकन

03-Nov-2022 09:25 AM

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से इंटरमीडिएट में अबतक नामांकन से वंचित छात्र - छात्राओं को वापस से एक और मौका देने का निर्णय लिया गया है।  बिहार बोर्डे से इंटर करने वाले विद्यार्थियों के लिए बोर्डे के तरफ से स्पॉट एडमिशन की तिथि  में बढ़ोतरी की गई है। राज्य में अब इंटरमीडिएट के स्टूडेंट 3 नवंबर 2022 से लेकर 6 नवंबर 2022 तक अपना नामांकन करवा सकते हैं। इससे पहले स्पॉट एडमिशन के लिए  15 अक्तूबर 2022 तक छात्रों को मौका दिया गया था।


बता दें कि, स्पॉट राउंड लको लेकर राज्य के सभी शिक्षण संस्थान के प्राचार्य रिक्त सीटों से संबंधी सूचना अपने कॉलेज या विद्यालय में जारी करेंगे। इसके उपरांत  स्पॉट नामांकन के लिए इच्छुक छात्र छात्राएं जिस संकाय एवं विषय में नामांकन लेना चाहते हैं, संबंधित संस्थान के प्राचार्य से मिल कर उक्त सीट के लिए अनुरोध करेंगे। संबंधित प्राचार्य रिक्त सीटों पर नामांकन ले सकेंगे। सीबीएसई, सीआईएससीई एवं अन्य बोर्ड से सफल छात्र भी स्पॉट नामांकन करा सकते हैं।


गौरतलब हो कि, ओएफएसएस प्रक्रिया के तहत प्रथम, द्वितीय सूची में चयनित तथा नामांकित छात्र जिन्होंने नामांकन के बाद स्लाइड अप का विकल्प दिया था, लेकिन स्लाइड अप वाले संस्थान में अंतिम रूप से नामांकन नहीं ले सके, ऐसे छात्रों का पूर्व में लिया गया नामांकन स्वतः रद्द हो गया है। अब उन्हें स्पॉट राउंड के तहत नामांकन के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्यथा वे 2024 इंटर वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के योग्य नहीं होंगे।