ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Health News : गांव-गांव डॉक्टर जैसी सुविधा! अब आशा-जीविका दीदी करेंगी बीमारी की पहचान, AI से होगी निगरानी Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर

Home / career / गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने NEET में किया बेहतर प्रदर्शन, GOAL से बिहार...

गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने NEET में किया बेहतर प्रदर्शन, GOAL से बिहार के ज्यादातर टॉपर

08-Sep-2022 06:43 PM

PATNA: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET यूजी 2022 के नतीजे जारी हो गये हैं। गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने NEET में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बिहार के ज्यादातर टॉपर GOAL कोचिंग से ही हैं। गोल के छात्रें ने नीट 2022 के रिजल्ट में ऑल इंडिया में टॉप रैंकर्स देने की परम्परा को जारी रखते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 


हर साल की तरह इस साल भी नीट में बिहार के अधिकतर टॉपर्स गोल इन्स्टीट्यूट से ही हैं। गोल क्लासरूम कोर्स एवं गोल विलेज से तैयारी कर रहे धर्मवीर कुमार यादव 686 अंक प्राप्त किये जिनका ऑल इंडिया ओ॰बी॰सी॰ 90 रैंक एवं ऑल इंडिया जेनरल कैटेगरी में 426 रैंक, पुष्पम सुमन 685 अंक प्राप्त किये जिनका ऑल इंडिया ओ॰बी॰सी 104 रैंक एवं ऑल इंडिया जैनरल कैटेगरी में 467 रैंक एवं विपुल कुमार ने 685 अंक प्राप्त किये जिनका ऑल इंडिया ओ॰बी॰सी 117 रैक एवं ऑल इंडिया जेनरल कैटेगरी में 522 रैक प्राप्त किया है।


अपने सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा गोल इन्स्टीट्यूट को देते हुए धर्मवीर कुमार ने बताया कि विपरीत परिस्थिति में भी गोल इन्स्टीट्यूट द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रेगुलर क्लास, रिविजन क्लास, टेस्ट, डाउट्स के साथ गोल के एक्सपर्ट्स के द्वारा दिशा निर्देश ने हमारे सफलता मे अहम भूमिका निभाया है। गोल विलेज में प्राप्त पर्सनल केयर एवं अच्छे कॉम्पीटीटीव माहौल का हमारे अच्छे रिजल्ट में अहम रोल है। गोल का सहयोग हमें नीट परीक्षा के दिन तक मिला जो हमारे लिए अविस्मरणीय है।


ऑलइंडिया 104 कैटेगरी रैंक एवं 467 जेनरल रैंक प्राप्त पुष्पम सुमन ने गोल संस्थान को धन्यवाद देते हुए बताया कि गोल एजुकेशन विलेज का कॉम्पिटीटीव माहौल, लाइब्रेरी का अद्वितीय व्यवस्था एवं गोल के समर्पित लोगों से लगातार मिल रहा सहयोग का हमारे सफलता में महत्वपूर्ण योगदान है।


ऑलइंडिया 117 कैटेगरी रैंक एवं 522 जेनरल रैंक प्राप्त विपुल कुमार (685 मार्क्स) ने कहा कि गोल संस्थान एक परिवार की तरह केयर किया है और साथ ही क्वालीटी शिक्षण एवं नीट के नए पैटर्न पर आधारित गोल का टेस्ट के द्वारा प्रैक्टिस ने हमें टॉपर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


गोल संस्थान से इनके अलावा सत्यजीत कुमार 59 कैटेगरी रैंक एवं 647 जेनरल रैंक (682 मार्क्स), रौनीत बरन 149 कैटेगरी रैंक एवं 628 जेनरल रैंक (682 मार्क्स), प्रिया कुमारी 68 कैटेगरी रैंक एवं 765 जेनरल रैंक (680 मार्क्स), सलोनी प्रकाश 70 कैटेगरी रैंक एवं 787 जेनरल रैंक (680 मार्क्स), आकाश कुमार 223 कैटेगरी रैंक एवं 880 जेनरल रैंक (680 मार्क्स), प्राची कुमारी 780 जेनरल रैंक (680 मार्क्स), रवि रंजन 189 कैटेगरी रैंक एवं 760 जेनरल रैंक (680 मार्क्स), रितिका रानी 193 कैटेगरी रैंक एवं 768 जेनरल रैंक (680 मार्क्स), सन्नी कुमार साह 26 कैटेगरी रैंक के साथ सैंकड़ों अन्य छात्रें ने सफलता प्राप्त की है।


गोल इन्स्टीट्यूट के संस्थापक एवं मैनेंजिंग डॉयरेक्टर श्री विपीन सिंह ने सभी सफल छात्रें को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रें के अथक प्रयास, संस्थान के टीम वर्क एवं अभिभावकों का गोल के प्रति विश्वास का प्रतिफल है। श्री सिंह ने आशा व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में गोल इन्स्टीट्यूट छात्रें और संस्थान के प्रयास से और भी बेहतर रिजल्ट देने के लिए प्रतिबद्ध है। 


गोल इन्स्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि गोल से अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 6156 छात्रें ने नीट क्वालीफाई किया है जिनमें लगभग 712 से अधिक छात्रें को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलने की संभावना है। रंजय सिंह ने बताया कि चैलेंजर ग्रुप के 100% छात्रें ने सफलता प्राप्त की वहीं गोल विलेज से 100% छात्र नीट क्वालिफाई किये है, जिनमें से लगभग 90% छात्रें को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलने की उम्मीद है। 


उन्होने बताया कि अगले वर्ष नीट की तैयारी कर रहे छात्रें के लिए गोल इन्स्टीट्यूट ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्लास एवं टेस्ट के माध्यम से सभी जरूरी सुविधाएँ दे रही है। साथ ही छात्रें के मेरिट के अनुसार स्कॉलरशिप के माध्यम से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस वर्ष नीट में सफल छात्रें को गोल की ओर से 18 सितम्बर को बापू सभागार, पटना में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।   


गोल इन्सटीट्यूट के आनंद वत्स ने कहा की गोल विलेज एवं एचीवर कैंपस के छात्रें की शानदार सफलता के पीछे छात्रें का आपसी सहयोग के कारण अच्छा माहौल, पर्सनल केयर एवं वहां के लाइब्रेरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही नीट काउन्सेलिंग हेतु गोल संस्थान के तरफ से सभी छात्रें को सपोर्ट दिया जाएगा।


news image