अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
19-May-2023 10:12 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए एंट्रेंस एग्जाम का डेट जारी कर दिया गया है। इसको लेकर पांच से 15 जून तक एग्जाम लिया जाएगा।
दरअसल, बिहार के 307 डीएलएड कॉलेज की 30, 700 सीटों पर एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम का डेट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी कई निर्देश जारी किए गए है। इसमें कहा गया है कि, डीएलएड परीक्षा केंद्र पर जूता-मोजा पहन कर आना वर्जित रहेगा। यह आदेश पहली बार जारी किया गया है। परीक्षा कक्ष में सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करायी जायेगी। सभी अभ्यर्थियों का वेब फोटो भी लिया जायेगा। सफल अभ्यर्थियों का एडमिशन के वक्त परीक्षा कक्ष में ली गयी बायोमेट्रिक उपस्थिति से मिलान कराया जायेगा।
इसके आलावा महिला अभ्यर्थियों को अपनी अंगुलियों पर मेंहदी, नेल पॉलिश या कसी भी तरह का स्याही और रंग लगाना वर्जित होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ फेस मास्क, व्यक्तिगत हैंड सैनिटाइजर, बॉल प्वाइंट पेन और परीक्षा संबंधित दस्तावेज लेकर आना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन डेस्क पर अभ्यर्थी के हाथों को सैनिटाइजर किया जायेगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों और परीक्षा की सभी गतिविधियाें को सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड किया जायेगा।
वहीं, इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटा पहले सेंटर के अंदर प्रवेश कर लेना होगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा. पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से 12:30 बजे तक होगा। जिसके प्रवेश 8:30 बजे से शुरू हो जायेगा और 9:30 बजे सेंटर का मुख्य गेट बंद कर दिया जायेगा। वहीं, दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी, जिसके लिए प्रवेश दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मिलेगा।
आपको बताते चलें कि, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मई को जारी कर दिया जायेगा। जिसे अभ्यर्थी यूजर आइडी व पासवर्ड का उपयोग कर वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.comसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। अभ्यर्थियों को यूजर आइडी और पासवर्ड परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले आवंटित किये जायेंगे। इसी पासवर्ड से कंप्यूटर ऑन होगा और परीक्षा दे सकेंगे।