राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
04-Nov-2022 11:28 AM
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस पद के लिए परीक्षा 20 नवंबर 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहला शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:15 तक आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही लोक सेवा आयोग के तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था वह बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर एग्जाम डेट और नोटिस को चेक कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा पैटर्न को लेकर यह बताया जाया है कि लिखित मुख्य परीक्षा में कुल 2 पेपर शामिल होंगे। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा और दूसरा पेपर सामान्य विज्ञान होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटा 15 मिनट निर्धारित की गई है। वैसे उम्मीदवार जो कि प्रीलिम्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे और उसमें सफलता अर्जित किए थे वही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
इसको लेकर आयोग के तरफ से परीक्षा तिथि के एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स को डालकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल एडमिट कार्ड को जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, इस लिखित मुख्य परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पास करने के लिए 40% अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। वहीं,पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5% अंक प्राप्त करने होंगे। जबकि अन्य पिछड़े वर्ग को 34% अंक प्राप्त करना होगा। एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 32% अंक प्राप्त करना होगा।