गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
03-Apr-2021 10:43 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य के सारे स्कूल और कॉलेजों के बंद होने के बाद बीपीएससी ने 8 अप्रैल को होने वाली न्यायिक सेवा की परीक्षा स्थगित करने का आदेश दिया है. इसके आलावा आयोग ने परियोजना प्रबंधक प्रारंभिक परीक्षा भी स्थगित कर दी है.
गौरतलब हो की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन शनिवार को कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. इस बैठक के बाद कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने राज्य के सारे स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया. सरकार के इस फैसले के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने भी 8 अप्रैल को होने वाली न्यायिक सेवा और 11 अप्रैल को होने वाली परियोजना प्रबंधक प्रारंभिक परीक्षा भी स्थगित कर दी है.
बीपीएससी की ओर से परीक्षा स्थगित करने का आदेश भी जारी कर दिया गए है. आदेश में बीपीएससी ने कहा है कि परीक्षा के आयोजन की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी. छात्र पहले से ही कोरोना के बढ़ते मामले का हवाला देकर परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे. इसके लिए परीक्षार्थियों ने इंटरनेट मीडिया पर मुहिम भी चला रखी थी.
आपको बता दें कि 31वीं न्यायिक सेवा (असैनिक न्यायाधीश, कनीय कोटि) परीक्षा इसी माह 8 अप्रैल को होनी थी. इसी तरह परियोजना प्रबंधक की प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल को ली जानी थी. उद्योग विभाग में जिला परियोजना प्रबंधक के 69 पदों पर विज्ञापन निकाला गया था. इसके लिए 11 को परीक्षा आयोजित की जानी थी, जो अब स्थगित कर दी गई है.