खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
16-Mar-2023 08:59 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है बता दें राजस्व विभाग में सरकार बहाली करने जा रही है. इसको लेकर बहाल कर्मियों को विशेष सर्वेक्षण और और बंदोबस्ती के काम में लगाया जाएगा. इस बात जानकारी बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने विधान परिषद में दी. विधान परिषद में बजट पर वाद-विवाद के बाद सरकार के जवाब में वह बोल रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि इसे तीन महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. कुल 10 हजार पदों पर भर्तियां होंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने सदन को दी.
बजट सत्र में आलोक मेहता ने कहा कि विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य ससमय पूरा करने एवं अंचलों में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य प्रारंभ करने के लिए 15 हजार पद स्वीकृत हैं. दस हजार 101 पदों पर बहाली की प्रक्रिया तीन महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी.
इस पद पर होगी बहाली
दस हजार से अधिक पदों में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के लिए 355, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के लिए 758, विशेष सर्वेक्षण अमीन के लिए 8244 और विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 744 सीट पर बहाली होगी. आलोक मेहता ने कहा कि ऑनलाइन टेस्ट लेकर सीधी बहाली की जाएगी. उन्होंने बताया, 'भूअभिलेख का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है.
सदन में मंत्री आलोक मेहता ने दाखिल-खारिज से लेकर जनता के हित में कार्यप्रणाली में किए गए सुधार संबंधित बिंदुओं की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट किया. ऑनलाइन सेवाओं के बारे में कहा कि इन सेवाओं का लाभ आम लोगों को और विभाग को भी मिल रहा है. अब तक दाखिल-खारिज के एक करोड़ 89 हजार मामले आए. इनमें से 91 लाख से अधिक का निष्पादन हो गया. इसकी जांच के लिए डबल सिस्टम विकसित किया गया है.