ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / career / बिहार में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी फिर से शुरू, इन जिलों के...

बिहार में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी फिर से शुरू, इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका, जानिए डिटेल

16-May-2023 09:16 AM

By First Bihar

PATNA: सेना में नौकरी की इच्छा रखने वाले नौजवानों के लिए बड़ी खबर है. भारतीय सेना ने अग्निवीर  भर्ती प्रक्रिया बिहार में फिर से शुरू कर दी है. प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. जानकारी मिली है कि 16 जून से होने वाली आठ जिलों की अग्निवीरों की भर्ती के लिए मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में तैयारी शुरू कर दी गयी है. 


वही इस बहाली को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ऑफिसर, रेलवे के पदाधिकारी और रेल पुलिस, नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ 17 मई को बैठक की जनि है. बैठक में शामिल होने की वजह से वरीय उप समाहर्ता प्रभारी के कार्यालय से SSP, नगर आयुक्त, जिला प्रशासन सामान्य शाखा के वरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन, SDO पूर्वी, नगर DSP, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी समेत कई विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जा चूका है.


बता दें चक्कर मैदान में 16 से 28 जून तक बिहार के आठ जिलों के कैंडिडेट के लिए भर्ती होनी है जिसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर शामिल है. अब इसी की तैयारी के लिए सेना के अधिकारी, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के साथ बैठक की जायेगी.


इस बैठक में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती, मेडिकल कवर, फायर फाइटिंग, पीए सिस्टम विथ प्रोजेक्टर, ऑफिस फर्नीचर, पानी की सुविधा, सफाई की सुविधा, वाटर ड्रेनेज, संचार के लिए लैंडलाइन की सुविधा, जनसंपर्क और मीडिया कवरेज, गेस्ट रूम, ट्रांसपोर्ट की सुविधा, लाइटिंग और जनरेटर की सुविधा, हैलोजन, ट्यूब लाइट, CFL, LED बल्ब, मेगा लाइट, जेनरेटर, वाटरप्रूफ पंडाल मार्शल एरिया, बैचिंग एरिया, रन वेटिंग एरिया, फायरिंग रेंज, ऑफिस रिक्रूटिंग एक्टिविटी, डाटा ऑपरेटर, रनिंग ट्रैक बनाने के लिए JCB के अलावा चक्कर मैदान के पश्चिमी और दक्षिणी साइड में पुलिस जवान की तैनाती, प्रभात तारा स्कूल, सर्किट हाउस, इसीएचएस हॉस्पिटल, चक्कर मैदान के पूर्वी भाग से लेकर इमलीचट्टी बस स्टैंड तक पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की तैनाती को लेकर चर्चा की होगी.