खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Mar-2023 08:54 AM
By First Bihar
PATNA: एसटीइटी पास अभ्यर्थी शिक्षक एक ओर सड़कों पर उतरकर बहाली के लिए डिमांड कर रहे हैं वही दूसरी ओर बिहार सरकार का कहना है कि इस साल शिक्षकों को लेकर बंपर बहाली होने वाली है. इस बात की जानकारी विधान परिषद् में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने दी.
बिहार विधान परिषद् में बीजेपी नेता प्रमोद कुमार के एक प्रश्न का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि इस साल के अंत तक बिहार के हाई स्कूलों में लगभग 130000 शिक्षक को बहाल किया जाएगा. वही प्रश्न पर पूरक पूछते हुए नवल किशोर यादव ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी या नियुक्ति पूरी होगी. इस पर मंत्री ने कहा कि नियुक्ति पूरी हो जायेगी. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूजीसी स्केल में लाइब्रेरियन पद सृजन का विचार नहीं है. पूरक प्रश्न के बाद शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिया कि इस मामले पर समीक्षा की समीक्षा होगी. इसके बाद ही निर्णय लिया जायेगा.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बात का स्पष्टीकरण देते हुए इस साल के अंत तक बहाली प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. आपको बता दे कि इसमें उच्च माध्यमिक स्कूलों अर्थात कक्षा 11 और 12 के लिए 89734 शिक्षक. माध्यमिक स्कूल कक्षा 9 और 10 के लिए 44193 मास्टर और कंप्यूटर टीचर के लिए 7306 टीचर की बहाली होनी है.