मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी
22-Mar-2021 05:02 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के लॉ कॉलेजों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. पटना उच्च न्यायालय ने लॉ कालेजों में नामांकन पर फिलहाल रोक लगा दिया है. कोई भी सरकारी या प्राइवेट लॉ कॉलेजों में एडमिशन नहीं लिया जायेगा. बिहार के लॉ कालेजों में पूरी व्यवस्था नहीं होने के कारण हाईकोर्ट ने यह निर्णय लिया है.
दरअसल बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से कोर्ट में पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के लॉ कालेजों में पूरी व्यवस्था नहीं है. बिहार के लॉ कालेजों में स्थिति ऐसी है कि योग्य शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी काफी कमी है. इस मामले में सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट चांसलर कार्यालय, राज्य सरकार, संबंधित विश्वविद्यालय और अन्य को जवाब तलब भी किया है. इस मामले पर अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी.
याचिकाकर्ता के वकील दीनू कुमार ने कोर्ट को बताया कि राज्य के किसी भी सरकारी और प्राइवेट लॉ कालेजों में 2008 के प्रावधानों का पालन नहीं हो रहा है. बिहार में सरकारी और निजी लॉ कालेज 28 हैं लेकिन कहीं भी पढ़ाई की पूरी व्यवस्था नहीं होने के कारण लॉ की पढ़ाई का स्तर लगातार गिर रहा है.