ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म

Home / career / बिहार D.EL.ED नामांकन प्रक्रिया में बदलाव, कॉलेज चयन के लिए तीन बार मिलेगा...

बिहार D.EL.ED नामांकन प्रक्रिया में बदलाव, कॉलेज चयन के लिए तीन बार मिलेगा मौका

23-Nov-2022 05:12 PM

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डीएलएड सत्र 2022-24 के नामांकन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। बिहार बोर्ड ने यह तय किया है कि अब अभ्यर्थियों को कॉलेज चयन के लिए तीन बार मौका दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा कॉलेज आवंटन के बाद भी स्लाइड अप कर कॉलेज बदलने का मौका दिया गया है। दरअसल, यह निर्णय निजी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज द्वारा तय किया गया है। बताया जा रहा है कि, प्राइवेट संस्थायों के तरफ से इसके लिए 60 से 70 हजार रुपये डिमांड कर रहे थे। इसी डिमांड को लेकर बोर्ड ने एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। 


बता दे कि, पिछले दिनों  कई छात्रों द्वारा शिक्षा विभाग को यह सुचना दी गई थी निजी संस्था द्वारा मनमानी किया जा रहा है, जिसके बाद इसी मनमानी को रोकने के लिए बिहार बोर्ड ने एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। वहीं, फर्स्ट मेरिट लिस्ट के अनुसार एडमिशन 23 नवंबर तक होगा। स्टूडेंट्स 23 नवंबर तक स्लाइड-अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


वहीं, स्लाइड अप करने के इच्छुक अभ्यर्थी को सशरीर पहले चयनित संस्थान में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेज एवं उसके छाया प्रति का सत्यापन कराना होगा।  उसके बाद तीन हजार रुपये जमानत राशि भी जमा कर अपना सीट रिजर्व करके स्लाइड अप कर सकेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स मूल दस्तावेजों को हाथों-हाथ संस्थान द्वारा वापस कर दिया जाएगा।  इसके बाद द्वितीय या तृतीय चयन सूची में जिनका नाम आयेगा अगर उस चयनित संस्थान में एडमिशन लेते है तो वहां पर बाकी का शुल्क जमा करना होगा। 


गौरतलब हो कि, निजी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज द्वारा अधिक शुल्क की डिमांड करने पर कई अभ्यर्थियों ने एडमिशन नहीं लेने का विचार भी कर लिया। ऐसे अभ्यर्थी का कहना है कि जो डेढ़ लाख और दो लाख बिहार के निजी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज को देंगे तो अन्य राज्य के कॉलेज से 50 से 60 हजार में ही डीएलएड कर लेंगे और इतनी परेशानी भी न होगी।