मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी
26-Mar-2021 06:27 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया. इसबार आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है. बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली सुगंधा कुमारी कॉमर्स संकाय में स्टेट टॉपर बनी है. सुगंधा के संघर्ष की कहानी ऐसी है कि वह रोज अपने घर से 15 किलोमीटर कोचिंग पढ़ने जाती थी. बहुत ही कठिनाई से पढाई कर सुगंधा पूरे बिहार में टॉप की.
बिहार इंटरमीडिए की परीक्षा में इस बार बेटियों का ही दबदबा है. औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड मुख्यालय से सटे बेल रोड की रहने वाली सुगंधा कुमारी ने कॉमर्स में टॉप किया है. सुगंधा ने देश भर में अपने पिता सुनील कुमार गुप्ता का नाम रोशन किया है, जो पेशे से व्यवसायी हैं. सुगंधा के पिता सीमेंट का व्यापार करते हैं.

स्टेट टॉपर बानी सुगंधा कुमारी ने बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है. उसने कहा कि वह प्रत्येक दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी और उसे विश्वास था कि उसका प्रदर्शन बेहतर होगा. सुगंधा की सफलता पर औरंगाबाद जिले में ख़ुशी का माहौल है. सुगंधा ने बताया कि उसने कॉमर्स संस्थान सचदेवा कोचिंग से पढ़ाई की है. यह इंस्टिट्यूट उसके घर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है.

अतिथि सचदेवा कोचिंग के डायरेक्टर डॉ धीरज सिंह सचदेवा ने बताया कि वह पढ़ने में काफी अच्छी थी. रिजल्ट से पहले ही उसे पटना में इंटरव्यू के लिए बोर्ड ऑफिस के द्वारा बुलाया गया था. उसे 500 में 471 अंक प्राप्त हुए हैं. पूरे बिहार में सबसे सर्वाधिक है.
