Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
23-Mar-2022 09:45 PM
PATNA: राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के 40 हजार 506 पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार BPSC ने अधिसूचना जारी कर दी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 16 हजार 204 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 4 हजार 48 पद, एससी के लिए 6 हजार 477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7 हजार 290 पद निर्धारित किए गये हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 30 हजार पांच सौ रुपये प्रारंभिक वेतन मिलेंगे। 28 मार्च से आवेदन लिया जाएगा और 22 अप्रैल आवेदन भरने की अंतिम तिथि रखी गयी है।
वही बीसी के लिए 4 हजार 861 और ओबीसी महिला के लिए 1 हजार 210 पद निर्धारित किए गये हैं। इसके अलावे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए चार प्रतिशत सीट आरक्षित रखा गया है। जिसमें दृष्टि बाधित के लिए 421 सीट, मूक बधिर के लिए 410 सीट, अस्थि दिव्यांग के लिए 397,मनोविकार-बहुदिव्यांग के लिए 392 पद एवं स्वतंत्रता सेनानी के नाती-पोते के लिए 810 पद निर्धारित किए गये हैं।
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 28 मार्च से 22 अप्रैल तक ONLINE आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जा सकते हैं। इन पदों पर राज्य के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वर्ष 2012 या उससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को दक्षता परीक्षा पास होना अनिवार्य है। शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना जरूरी है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 30 हजार पांच सौ रुपये प्रारंभिक वेतन मिलेंगे।
