राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
09-Nov-2022 11:38 AM
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। अब वह परीक्षा 26 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित करवाई जाएगी। इससे पहले आयोग के तरफ से यह सुचना जारी किया गया था कि डीपीआरओ की परीक्षा जो 16 नवंबर से शुरू की जाने वाली थी वह रद्द कर दिया गया था।
दरअसल, कुछ छात्रों ने लेट से और अधूरा सिलेबस अपलोड होने को लेकर विभाग को एक पत्र लिखा है। जिसके बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब इसकी नई तिथि घोषित कर दी गई है। आयोग के तरफ से यह बताया गया है कि यह परीक्षा दो पारियों में होगी जिसमें पहली पाली सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। पहले दिन पहले पाली में हिंदी और दूसरी पाली में अंग्रेजी, दूसरे दिन पहले पाली में सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में पत्रकारिता का सिद्धांत और अंतिम दिन पहले पाली में जनसंपर्क का महत्व और आधुनिक प्रचार माध्यम की परीक्षा होगी।
गौरतलब हो कि, कुछ दिन पहले इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने यह आरोप लगाया था कि आयोग के वेबसाइट पर इस परीक्षा को लेकर जो सिलेबस अपलोड किया गया है वह अधूरा है। जिसके बाद अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति है। अभ्यर्थियों का कहना है की 21 दिन पहले एडमिट कार्ड लोड करने का नियम है। बीपीएससी की ओर से मेंस परीक्षा का सिलेबस मुख्य परीक्षा के कुछ दिन पहले अपलोड किया जा रहा है।