ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल

Home / career / कल से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा के कॉपियों की जांच, राज्यभर में 130...

कल से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा के कॉपियों की जांच, राज्यभर में 130 केंद्र बनाए गए

25-Feb-2021 07:40 AM

PATNA : कोरोना काल के दौरान पहली बार नहीं गई इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की कॉपियों को 26 फरवरी से जांचा जाएगा। इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 26 फरवरी से शुरू होगा। इस बार इंटर परीक्षा के मूल्यांकन के लिए राज्य भर में 130 केंद्र बनाए गए हैं। 2020 की तुलना में यह केंद्र अधिक हैं। 2020 में कुल 126 से मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच की गई थी। 


केवल पटना जिले में 8 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं जहां इंटर कॉपियों की जांच होगी। मूल्यांकन का काम 8 मार्च तक चलेगा। इसके लिए बिहार बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी जिलों के स्ट्रांग रूम से उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्र पर भेज दिया गया है। मूल्यांकन में शामिल होने वाले परीक्षकों को गुरुवार को केंद्र पर योगदान देना होगा। अगर कोई परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र पर योगदान नहीं देता है तो उसके खिलाफ बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 की धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। 


परीक्षकों की तैनाती को लेकर बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध कराएगी दी गई है। साथ ही साथ जिला शिक्षा कार्यालय में नियुक्ति पत्र की हार्ड कॉपी बोर्ड द्वारा भेजी गई है। इंटर परीक्षा के मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने जो व्यवस्था की है उसके मुताबिक के मुख्य परीक्षक के नेतृत्व में औसतन 10 से 12 सह परीक्षक कॉपियों की जांच करेंगे। सह परीक्षकों द्वारा कॉपी जांचने के साथ उसी दिन कंप्यूटर पर नंबर भी चढ़ा दिया जाएगा। इसके लिए हर केंद्र पर मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल रखे गए हैं। बोर्ड द्वारा हर केंद्र पर इसकी नियुक्ति की गई है। कॉपी जांच के बाद अंक को कंप्यूटर पर स्टोर किया जाएगा। आपको याद दिला दें कि बिहार में 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी इंटर की परीक्षा आयोजित की गई थी। बोर्ड ने सभी उत्तर पुस्तिकाओं पर बारकोडिंग की व्यवस्था की है। कॉपी जांच में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसे सुनिश्चित किया गया है और हर मूल्यांकन केंद्र के आसपास धारा 144 लागू रहेगी।