ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / business / Sudha milk price hike : सुधा दूध हुआ महंगा: 22 मई से...

Sudha milk price hike : सुधा दूध हुआ महंगा: 22 मई से बढ़े दाम, जानें नई कीमतें

Sudha milk price hike : बिहार और झारखंड में सुधा दूध (Sudha Milk) के दामों में 22 मई से बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों के अनुसार, फुल क्रीम दूध अब 65 रुपये प्रति लीटर, शक्ति दूध 57 रुपये और गाय का दूध 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

21-May-2025 04:00 PM

By First Bihar

Sudha milk price hike : बिहार में  अब सुधा दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है। बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) ने दूध की नई दरों का आदेश जारी कर दिया है, जो 22 मई से लागू होगा।


अब सुधा फुल क्रीम दूध (गोल्ड) की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सुधा शक्ति की दर 55 रुपये से बढ़ाकर 57 रुपये प्रति लीटर और गाय के दूध की कीमत 52 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। यह बढ़ोतरी बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में लागू होगी, जिसके लिए दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। फिलहाल सुधा के अन्य उत्पाद जैसे घी, दही, लस्सी और पेड़ा की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इसी साल अमूल ने भी अपने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।


 यह निर्णय बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) द्वारा लिया गया है, जिसके पीछे कई आर्थिक और व्यावहारिक कारण हैं। सबसे पहले, पशुपालकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले चारे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। मक्का, भूसी और अन्य पशु आहार के दाम पिछले कुछ महीनों में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जिससे दूध उत्पादन की लागत में इजाफा हुआ है। साथ ही, पशु चिकित्सा, दवाइयों और टीकाकरण में भी खर्च बढ़ने से किसानों पर दबाव बढ़ा है।


दूसरी ओर, सुधा द्वारा किसानों से दूध खरीदने की दर में भी वृद्धि की गई है ताकि उन्हें बेहतर भुगतान दिया जा सके। यह कदम किसानों की आय को सुनिश्चित करने के साथ-साथ अन्य बड़ी कंपनियों जैसे अमूल और मदर डेयरी से मुकाबले की रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन खर्च भी काफी बढ़ चुके हैं। डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और बिजली की महंगाई ने दूध की ढुलाई और कोल्ड स्टोरेज को अधिक खर्चीला बना दिया है।


दूध को सुरक्षित रखने और बाजार तक पहुंचाने में प्रयोग होने वाली पैकेजिंग सामग्री जैसे प्लास्टिक की लागत भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है, जिससे प्रोसेसिंग की लागत पर भी असर पड़ा है। इस बीच, देश में डेयरी उत्पादों पर महंगाई दर भी 6 से 8 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को प्रभावित कर रही है। इन सभी कारणों को मिलाकर सुधा को दूध की कीमतें बढ़ानी पड़ीं ताकि कंपनी आर्थिक रूप से बैलेंस बनाया जा सके और किसानों को समय पर उचित भुगतान दिया जा सके। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में  घी, दही, लस्सी और पेड़ा जैसे अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव  किया गया है।हालाँकि ये घोषणा अभी तक अधिकारिक रूप से नही हुई  है |