ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / business / निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी यूनियन की रहेगी हड़ताल, आज से लगातार चार दिन...

निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी यूनियन की रहेगी हड़ताल, आज से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

26-Mar-2022 06:57 AM

DESK : आज से देशभर में अगले चार दिन तक लगातार बैंक बंद रहेंगे. दरअसल, बैंकों के निजीकरण सहित अन्य सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियन ने 28-29 मार्च को दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है. वहीं, चौथा शनिवार होने के कारण 26 और रविवार होने की वजह से 27 को भी बैंक बंद रहेंगे.


भारतीय बैंक संघ (IBA) के हवाले से बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण और बैंक कानून संशोधन विधेयक-2021 के विरोध में बैंक यूनियन की ओर से 28 और 29 मार्च को बुलाई गई दो दिवसीय हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन (AIBEA), बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) हिस्‍सा लेगी.


माना जा रहा है कि इस हड़ताल से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है. एसबीआई ने कहा, बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा. पटना में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. चौथे शनिवार और 27 मार्च को रविवारीय अवकाश के साथ ही 28-29 के दो दिवसीय हड़ताल के कारण राज्य में 50 हजार के कारोबार प्रभावित होंगे. केवल पटना जिले में 5 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा.


एसबीआई ने एक बयान में कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे की ग्राहकों को इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े. इस दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन जैसे संगठनों ने की है. वहीं अप्रैल में भी छुट्टियों के कारण बैंक 15 दिन बंद रहेंगे.