Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
29-Mar-2022 09:15 AM
PATNA : सरकार के निजीकरण के विरोध में सोमवार को ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन सहित अन्य कई बैंक यूनियनों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल किया. इस दौरान कुछ बैंक हड़ताल से दूर रहे जबकि अधिकतर ने हड़ताल का समर्थन कर कामकाज बंद रखा. इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक में कामकाज पूरी तरह ठप रहा. वहीं, ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ी. आज हड़ताल का दूसरा दिन है.
हड़ताल के पहले दिन सोमवार को पटना सहित सूबे में बैंकों, बीमा कंपनियों और डाकघर का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा है. हड़ताल में बैंक के तीन प्रमुख संगठन एआइबीइए, एआइबीओए और बेफी ने हड़ताल में भाग लिया है और स्टेट बैंक का प्रमुख संगठन ऑयबाक ने नैतिक समर्थन किया है.
इसके कारण राज्य में व्यावसायिक और ग्रामीण बैंक की लगभग 6000 शाखाओं के ट्रांजेक्शन पर असर पड़ा. इस दौरान बैंक, बीमा कार्यालयों और डाकघरों के समक्ष कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाये. मालूम हो कि हड़ताल में स्टेट बैंक और निजी क्षेत्र के बैंक भाग नहीं ले रहे हैं.
हड़ताल के पहले दिन में लगभग 40 हजार करोड़ के बैंक व्यापार बाधित रहे. केवल पटना जिले में लगभग 6 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ, जिसमें चेक क्लियरिंग तथा कैश ट्रांजेक्शन शामिल है. सूबे के लगभग दस हजार पोस्ट ऑफिस में भी दो दिवसीय हड़ताल होने के कारण आम जनता को कैश लेन-देन में काफी परेशानी हुई. इससे लगभग 25 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा.