Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
13-May-2022 06:13 PM
PATNA: बिहार सरकार की ओर से दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में देश की प्रमुख सिमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट के CEO नीरज अखौरी ने बिहार में 1200 करोड़ रुपए की इकाई लगाने की घोषणा की। कपंनी अपनी इकाई बाढ़ में स्थापित करेगी। बता दें कि बिहार के रहने वाले नीरज अखौरी होल्सिम इंडिया के भी अध्यक्ष हैं। यह कंपनी देश और दुनिया के प्रमुख सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट की मातृ कंपनी है।
नई दिल्ली के होटल ताज मानसिंह में आयोजित बिहार इन्वेस्टर्स मीट को संबोधित करते हुए नीरज अखौरी ने कहा कि होल्सिम इंडिया के अध्यक्ष के रूप में भारत के दो सबसे जाने-माने सीमेंट उद्योग अंबुजा सीमेंट लिमिटेड एवं ए.सी.सी. लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में पहली बार यह मौका मिला है कि अपनी मातृभूमि को 1200 करोड़ की इकाई समर्पित कर सकूं। यह दोनों कंपनियां देश और प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने में अग्रणी हैं। इसी प्रयास में अंबुजा सीमेंट द्वारा पांच मिलियन टन का एक मेगा प्रोजेक्ट बिहार के बाढ़ में लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर आज का दिन गर्व से भरपूर है। तीन दशक के अपने कार्यकाल में पहली बार अपनी जन्मभूमि, मातृभूमि और परिचयभूमि को आज एक नए सन्दर्भ में मिलने का यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास एवं प्रगति में यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बिहार वासी होने के नाते अपने राज्य में अपना योगदान देने का मौका मिला है, यह मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार सरकार के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय इस्पात मंत्री राजेश्वर सिंह, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, डेवलपमेंट कमिश्नर, ए.सी.एस. फाइनेंस, प्रधान सचिव, उद्योग और बिहार सरकार के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।