ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Home / business / 79वीं राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में बोले उद्योग मंत्री, 2022 बिहार में...

79वीं राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में बोले उद्योग मंत्री, 2022 बिहार में उद्योग और रोजगार का नया साल होगा

05-Jan-2022 08:32 PM

PATNA: बिहार के इथेनॉल उद्योग को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए बैंकों ने आसान ऋण उपलब्ध कराने की एसओपी को मंजूर कर लिया है। बुधवार को पटना में हुई 79वीं राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में इसको मंजूरी मिली है। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने इसके लिए राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 79वीं बैठक में बिहार के वित्त विभाग का जिम्मा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और सभी बैंकों के शीर्ष पदाधिकारियों को शुक्रिया कहा।


इस फैसले से बिहार में लगने जा रही सभी इथेनॉल उत्पादन ईकाईयों को केंद्र के निर्देश पर अन्य राज्यों के लिए तय ब्याज अऩुदान स्कीम के तहत ही 5 प्रतिशत मार्जिन और 5 प्रतिशत कोलेटरल पर ऋण मिलेगा। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार की इथेनॉल ईकाईयों की हित में ये ब़ड़ा फैसला है। 


उन्होंने कहा कि वो लगातार केंद्र सरकार से मांग कर रहे थे कि बिहार की इथेनॉल पॉलिसी के तहत बिहार में लगने जा रही इथेनॉल ईकाईयों को अऩ्य राज्यों के समान ही ब्याज अनुदान स्कीम का बराबर लाभ मिले। उन्होंने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या 28 दिसंबर 2021 को वित्त मंत्रालय ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को इस बाबत निर्देश जारी किया और आज 79वीं राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में सभी बैंकों ने केंद्र के निर्देश पर तैयार एसओपी मंजूर कर लिया है।


बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बैठक में शामिल सभी बैंकों के प्रतिनिधियों से अपील की कि बिहार की औद्योगिक क्रांति में वो पूरी सहभागिता निभाए। उद्योग बड़ा हो या छोटा – सभी को आसानी से ऋण उपलब्ध कराएँ । उन्होंने कहा कि बिहार के उद्योगपतियों और उद्यमियों में ईमानदारी और मेहनत से उद्योग को सफल करने का माद्दा है। 


उन्होंने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्य़क्रम के तहत लक्ष्य के मुताबिक ऋण उपलब्ध कराने का मसला हो, या इथेनॉल पॉलिसी के तहत लग रहे उद्योगों की स्थापना का मामला, बैंकों को आगे बढ़कर बिहार के उद्योगों का हाथ थामना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग के छक्के चौके तभी लग पाएँगे जब बैंक आसान ऋण उपलब्धता की शानदार पिच तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि नया साल 2022 बिहार में उद्योग और रोजगार का नया साल होगा और उऩ्हें पूरी उम्मीद है कि बैंक अपना सीडी रेशियो ठीक कर बिहार का पैसा बिहार में ही उद्योग को बढ़ावा देने में लगाएंगे।