खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
02-Jan-2020 11:31 AM
NAWADA: नवादा में युवक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. जिले के नारदीगंज इलाके में एक पिकअप वैन के ड्राइवर की हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है. हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी करते हुए एनएच-82 को जाम कर हंगामा और प्रदर्शन किया है.
रोड जाम होने से आवागमन ठप हो गया और सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जानकारी के अनुसार मृतक नारदीगंज थानाक्षेत्र के अब्दुलपुर पडरिया निवासी रामस्वरूप यादव का 25 साल का बेटा पिंटू कुमार है. मृतक नारदीगंज के हडिया निवासी प्रद्मयूमण साव का पिकअप वैन चलाता था. मृतक के पिता ने बताया कि 1 जनवरी की रात 7 बजे पिंटू अपने घर से निकला था और रात के 11 बजे गाड़ी मालिक प्रद्मयूमण साव ने फोन कर बताया कि बेटे की हत्या हंडिया रोड में हो गयी है.
हत्या किसने की फिलहाल इसका पता नहीं चल सकता है. लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिवार वालों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.