नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
05-Oct-2025 02:03 PM
By First Bihar
Bihar News: पिछले कुछ दिनों से भोजपुरी एक्टर या कहें कि फेमस यूट्यूबर मणि मेराज सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। उनके विवाद की वजह कोई गाना या फिल्म नहीं है बल्कि उनके निजी रिश्ते हैं। इसी कड़ी में अब जो अपडेट सामने आया है वह है कि इन्हें अब पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और जेल भी भेज दिया गया है। इसके बाद हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
दरअसल,बिहार के चर्चित यूट्यूबर और कॉमेडियन मणि मेराज को पुलिस ने पटना के अनीसाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मणि मेराज पर उनकी गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट ने दुष्कर्म, धोखे से शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद अब उन्हें इस मामले में अरेस्ट कर लिया गया है।
पीड़िता वन्नू दी ग्रेट ने आरोप लगाया है कि करीब ढाई साल पहले मणि मेराज ने अपनी शादीशुदा होने की बात छिपाकर उनसे दोस्ती की थी। एक दिन उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया गया, तो मणि मेराज ने शादी का वादा किया।
वंदना (वन्नू दी ग्रेट) का दावा है कि बाद में मणि मेराज ने उनसे शादी कर ली, लेकिन शादी की बात को सार्वजनिक न करने के लिए कहा। इस दौरान दोनों के बीच लगातार संबंध बने और गर्भवती होने पर वंदना से जबरन गर्भपात करवाया गया।
मणि मेराज के वकील शिवनंद भारती ने कहा कि यह पूरा मामला एक लिव-इन रिलेशनशिप का है, जिसे दुष्कर्म का रूप देना गलत है। उनका आरोप है कि मणि मेराज को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। फिलहाल मणि मेराज पटना के गर्दनीबाग थाने की पुलिस कस्टडी में हैं। ट्रांजिट रिमांड के लिए आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में पुलिस को तत्काल अनुमति नहीं मिली। अब आज दोपहर 3 बजे कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड पर फिर से सुनवाई होगी। इधर,यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं मणि मेराज के परिवार और वकीलों ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।