Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
07-Nov-2023 04:26 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में जातीय गणना की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय गणना के आंकड़ों पर उठ रहे सवाल को सीरे से खारिज कर दिया। सदन में बोलने हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब वोगस बात है, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।
दरअसल, बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से ही विपक्षी दल आंकड़ों को लेकर सवाल उठा रहे थे। बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दलों का आरोप था कि जातीय गणना के आंकड़ों में सरकार ने खेल किया है और राजनीतिक लाभ लेने के लिए यादव और मुसलमानों की संख्या को बढ़ाकर दिखाया है जबकि वे जातियां जो जेडीयू और आरजेडी को वोट नहीं देती उनकी संख्या को घटा दिया गया है।
विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा था कि इसपर शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में चर्चा कराई जाएगी। मंगलवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सरकार ने जातीय गणना की रिपोर्ट को सदन में रखा और इसपर चर्चा हुई। सरकार की तरफ से खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि 9 पार्टियों के समर्थन से बिहार में जाति आधारित गणना कराई गई है। यह ऐतिहासिक काम हुआ है। सभी लोगों को आंकड़े दिए गए हैं, इसको ठीक से देख लीजिए।
सीएम नीतीश ने कहा कि 2017 और 2020 हम बोल दिए थे। सर्वदलीय बैठक में भी बोले थे। 1990 से ये बात मन में थी। बिहार में हमने सभी से बातचीत की, सभी दल के लोग पीएम से मिलने गए। प्रधानमंत्री से आग्रह किया, तब कहा गया कि राज्य अपने से करा ले। बाद में जब जाति आधारित गणना शुरू की तो सब कोर्ट में चले गए। मामला हाईकोर्ट में गया फिर वहां से सुप्रीम कोर्ट भी गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने केवल गणना नहीं कराई बल्कि आर्थिक स्थिति का भी आकलन किया है। कोई बोलता है की किसी की जाति का घट गया और किसी का बढ़ गया तो जब आजतक जाति आधारित गणना हुआ ही नहीं तो ऐसी बोगस बात कौन करता है। आप वार्ड और पंचायत वार आंकड़े की मांग कर रहे हैं, वो भी कह देंगे, इसे कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सब बोगस बात है, जातीय गणना में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।