अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
19-Nov-2019 08:13 AM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आज राज्य के 50 वाणिज्य कर अंचलों के व्यापारियों की समस्या सुनेंगे. बैठक में सुशील मोदी...कर सलाहकारों से जीएसटी से जुड़े मुद्दों और परेशानियों पर चर्चा करेंगे साथ ही समस्या के हल के लिए सुझाव भी देंगे.
विभिन्न अंचल के व्यापारियों से सुशील मोदी पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करेंगे. सुशील मोदी सचिवालय स्थित अपने ऑफिस से सभी अंचल के 10 से 15 व्यापारी, अंकेक्षक और कर सलाहकार से बातचीत करेंगे. इस बैठक में सुशील मोदी जीएसटी से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श भी करेंगे.
इस बैठक से पहले सुशील मोदी ने बताया है कि 2 करोड़ तक टर्न ओवर वाले करदाताओं को वार्षिक विवरणी दाखिल करने से मुक्त कर दिया गया है. इसके साथ ही वार्षिक रिटर्न का सरलीकरण भी किया गया है. उन्होंने बताया कि सालाना रिटर्न दाखिल करने के लिए साल 2017-18 के लिए 31 दिसंबर, 2019 और साल 2018-19 के लिए 31 मार्च, 2020 तक समय बढ़ा दिया गया है. सुशील मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल-2020 से पूरे देश में जीएसटी के तहत न्यू रिटर्न लागू हो रहा है.