BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
21-Jan-2026 06:55 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और पश्चिम भारत समेत हिमालयी राज्यों में अगले दो–तीन दिनों तक हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन हिमपात और बारिश के कारण ठंड का असर और बढ़ सकता है।
हालांकि राहत की बात है कि बिहार में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि बुधवार से पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने के कारण रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक ठंड महसूस होगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे दोपहर के समय ठंड से आंशिक राहत मिलेगी।
पश्चिम हिमालय क्षेत्र में लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके चलते 21 से 24 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है, जिसका असर बिहार की ठंड पर भी पड़ेगा।
राजधानी पटना में बुधवार को आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, तेज पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बना रहेगा। मंगलवार की सुबह पटना में बादल छाए रहे, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को बिहार के अधिकांश शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।