खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Dec-2025 08:30 PM
By First Bihar
West Champaran: इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है, जहां गंडक नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूब गये और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गये। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को डूबने से बचा लिया लेकिन दो लड़ियों को बचा नहीं पाए। वो दोनों लापता हो गयी हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है।
घटना गंडक नदी के कोईरपट्टी घाट के पास की है जब बड़ी नाव एक छोटी नाव से टकरा गई। इस दौरान छोटी नाव गंडक नदी में पलट गयी और उस पर सवार दो युवक सहित 15 महिलाएं नदी में डूब गई। स्थानीय लोगो की मदद से दोनों युवक को बाहर निकाला गया वही 13 महिलाओं की भी जान बचाई गयी। जबकि दो युवती पानी में गिरने के बाद लापता हो गयी है, जिसकी खोजबीन जारी है। जो दो लड़कियां गायब हो गयी है उनकी पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव निवासी धर्म यादव की 17 वर्षीया पुत्री पुनीता कुमार और रमेश यादव की 10 साल की बेटी सुगी कुमारी के रूप में हुई है।
नाव पर सवार 13 दो युवक समेत 13 महिलाएं बाहर निकल आईं हैं। जबकि बैरिया थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव वार्ड नंबर 11 निवासी धर्म यादव की पुत्री पुनीता कुमारी(17) व रमेश यादव की पुत्री सुगी कुमारी(10) लापता है। नाव दुर्घटना की सूचना पर बैरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से कई लोगों की जान बच गयी लेकिन दो बच्ची अभी भी लापता है। जिसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। लापता दोनों बच्चियों के परिजन काफी सदमें में हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है.