ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार

Home / bihar / फर्स्ट बिहार की खबर के असर : डांसर के साथ वायरल वीडियो मामले...

फर्स्ट बिहार की खबर के असर : डांसर के साथ वायरल वीडियो मामले में स्वास्थ्य प्रबंधक को शो-कॉज

05-Nov-2021 08:26 PM

By DEEPAK

BAGAHA : फर्स्ट बिहार की खबर का असर हुआ है। मधुबनी के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विपिन बिहारी को बेतिया सिविल सर्जन ने शो कॉज नोटिस जारी किया है। डांसर के साथ नाचते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में सिविल सर्जन में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विपिन बिहारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें 7 दिन के अंदर अपना जवाब देना होगा। 


शो कॉज नोटिस जारी करते हुए सिविल सर्जन ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और व्हाट्सएप पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक डांसर के साथ विपिन बिहारी को नाचते हुए देखा जा सकता है। सिविल सर्जन ने इसे सर्विस मैनुअल के विरुद्ध बताते हुए कहा है कि इस तरह के आचरण से विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है। ऐसे मामलों में बिना किसी सूचना के बर्खास्त करने और सेवानिवृत्ति का भी प्रावधान है। ऐसे में आपको अपना पक्ष 7 दिनों के अंदर रखना होगा। 

news image

सिविल सर्जन ने शो कॉज नोटिस में यह भी लिखा है कि पहले भी विपिन बिहारी के ऊपर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद उनके आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में क्यों नहीं उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्त कर दी जाए। आपको बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के पद पर तैनात विपिन बिहारी का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में बीएमसी संतोष राठौर और विपिन बिहारी आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। अश्लील तरीके से डांस करने वाला यह वीडियो वायरल होने के बाद फर्स्ट बिहार में खबर चलाई थी और अब खबर का असर हुआ है।