बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला
06-Sep-2020 08:42 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी की जा रही है. राज्य में हर छोटी-बड़ी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में लगी हुई है. जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी समेत कई पार्टियों के विधायक और नेता अपने-अपने क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चला रहे हैं. लेकिन इसी जन संपर्क अभियान के दौरान सत्ताधारी दल के विधायकों को नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है.
सीतामढ़ी के बाजपट्टी विधानसभा सीट से विजयी जेडीयू की विधायक रंजू गीता को भी जनता के बीच जन संपर्क अभियान के दौरान उनके सवालों का सामना करना पड़ा. जनता के सवाल का जवाब देने के बजाये जदयू विधायक रंजू गीता उल्टे उनके ऊपर ही भड़ाक गईं. विकास के मुद्दे पर जब उनसे सवाल किया गया तो वह झल्लाते हुए युवाओं को ही बुरा-भला कहने लगी.
दरअसल, जेडीयू की विधायक रंजू गीता का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसी वीडियो में एमएलए रंजू गीता एक युवक के सवाल पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में एक शख्स उनसे विकास को लेकर सवाल करता हुआ दिखाई दे रहा है. युवक के सवाल का जवाब देने के बजाये रंजू गीता युवाओं को ही खरी-खोटी सुनाने लगी.
सड़क पर जलजमाव आदि की समस्या को लेकर वायरल वीडियो में रंजू गीता यह कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि क्या हम खुद कुदाल चलाएं ? अभी यानी कि आजकल के युवाओं का दिमाग दूसरे ढंग से काम कर रहा है. 15 साल में बहुत विकास हुआ है.