Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
23-Jun-2025 07:51 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल 24 जून को बिहार दौरे पर मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। जहां सदर थाना अंतर्गत भगवानपुर में एल.एन.मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम स्थल को Temporary red zone/ No Drone fly zone घोषित किया गया है। इन स्थलों से 2 किलोमीटर की परिधि तक किसी भी प्रकार के Drone, Hot air ballon, para motors,para-gliders, powered Hand gliders सहित इसी प्रकार के अन्य non-conventioal flying objects का उपयोग प्रतिबंधित है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुजफ्फरपुर आगमन को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। महत्वपूर्ण स्थलों को चिन्हित करते हुए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी पर ससमय उपस्थित होने और पूरी सतर्कता के साथ विधि व्यवस्था संधारित रखने का निर्देश दिया गया है।
उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर एलएन मिश्रा कॉलेज में एक बैठक की गयी। जिसमें प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये गये। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और मॉनिटरिंग के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 को लगातार पर्यवेक्षण करने और हर गतिविधियों से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखा जाएगा। इसे लेकर यातायात, पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। एल.एन.मिश्रा कॉलेज में उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम 24 जून पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सुधीर कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी श्रीमती श्रेयाश्री, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नीलाभ कृष्ण सहित कई अन्य प्रशासनिक स्तर के अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।