PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?
14-Jul-2025 09:17 AM
By First Bihar
Vande Bharat: 13 जुलाई को गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26502) पर मेहसी-मोतीपुर के बीच महम्मदपुर बलमी गांव के पास पत्थरबाजी की घटना हुई है। इस हादसे में कोच C-6 की सीट नंबर 1 और 2 की खिड़की का शीशा टूट गया है, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। हालांकि, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। टूटे शीशे को मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ठीक किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के बापूधाम मोतिहारी इंस्पेक्टर भरत कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।
सीसीटीवी फुटेज में करीब 10 साल के कुछ बच्चे पत्थर फेंकते दिखे हैं, लेकिन उनकी पहचान और उम्र का सत्यापन जारी है। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस घटना से पहले 30 जून को भी मोतीपुर आउटर सिग्नल के पास इसी रूट पर पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की गई थी और आरपीएफ की एक टीम गोरखपुर भेजी गई थी।
पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने मोतीपुर और महम्मदपुर बलमी गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया, जिसमें ग्रामीणों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और पत्थरबाजी के खतरों के बारे में बताया गया था। वंदे भारत ट्रेनों में KAVACH सिस्टम और हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो ऐसी घटनाओं को रिकॉर्ड करने में मदद करते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना दें ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।
बिहार और उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। अप्रैल में भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पर भी पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें कोच C-2 की खिड़की क्षतिग्रस्त हुई थी। जून में गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत पर रायबरेली के पास पत्थरबाजी में एक बच्चे को मामूली चोट लगी थी। रेलवे ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त सीसीटीवी और निगरानी बढ़ा दी है और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अब संदिग्धों की तलाश की जा रही है।