सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
05-Mar-2025 12:58 PM
By Vikramjeet
Road Accident in Bihar: हाजीपुर में बुधवार को बस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 को आगजनिक कर धोबघटी के पास जाम कर दिया है। घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी की है।
मृतक छात्रा की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के धोभघटी गांव निवासी नरेश शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह अंजू कोचिंग से पढ़ाई कर वापस घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।
घटना से गुस्साए लोगों ने करीब चार घंटे तक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जाम होने से दोनों साइड गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। आक्रोशित लोगों द्वारा कई गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है। कई चालकों की पिटाई भी कर दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। पुलिस लगातार आक्रोशित लोगों को समझने में जुटी है हालांकि लोग सुनने को तैयार नहीं है।