ब्रेकिंग न्यूज़

पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच

Home / bihar / बिहार : डांसर के साथ अश्लील डांस पड़ा भारी, 9 पुलिसवालों की नौकरी...

बिहार : डांसर के साथ अश्लील डांस पड़ा भारी, 9 पुलिसवालों की नौकरी गई

01-May-2022 07:44 AM

VAISHALI : डांसर्स के साथ अश्लील डांस करना बिहार के पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। वैशाली जिले के 9 ऐसे पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने का फैसला किया गया है जो डांसर्स के साथ अश्लील डांस कर रहे थे। वैशाली के एसपी मनीष ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है और पुलिस मेंस एसोसिएशन के 9 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही साथ 2 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी। 


दरअसल यह मामला हाजीपुर पुलिस लाइन का है यहां महाशिवरात्रि के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओं का अश्लील डांस कराया गया था। बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते पुलिसकर्मियों का वीडियो भी बाद में सामने आया। इस मामले में जब जिले के एसपी को जानकारी मिली तो उसी रात कार्रवाई करते हुए सदर थाने में इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। बाद में जांच का जिम्मा हाजीपुर के एसडीपीओ राघव दयाल को दिया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी मनीष ने कड़ी कार्रवाई करते हुए यह एक्शन लिया है। 


वैशाली एसपी ने जिन 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है उनमें पुलिस मेंस एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष प्रभात कुमार, तत्कालीन मंत्री गौरव कुमार, तत्कालीन कोषाध्यक्ष सुमन कुमार, अरविंद कुमार, तत्कालीन उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, राजेश कुमार सिंह, सन्नी कुमार, सुनीता कुमारी शामिल हैं। इस मामले में 11 आरोपी पुलिसकर्मियों में से अजय कुमार और दीपा कुमारी के खिलाफ अब भी जांच चल रही है। इन दोनों ने ड्यूटी पर नहीं होने का हवाला दिया था।