ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / bihar / VAISHALI: कई मामलों के आरोपित से काजू कतली लेते दिखे लालगंज के थानेदार,...

VAISHALI: कई मामलों के आरोपित से काजू कतली लेते दिखे लालगंज के थानेदार, तस्वीरें वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल

वैशाली के लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे कई मामलों के आरोपित दिग्विजय चौरसिया से मिठाई लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बाद पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

29-Jan-2026 10:43 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से जुड़ी एक तस्वीर इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। वायरल तस्वीर में नव पदस्थापित लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार कथित तौर पर कई मामलों के आरोपित दिग्विजय चौरसिया के हाथों काजू कतली मिठाई लेते नजर आ रहे हैं।


बताया जा रहा है कि दिग्विजय चौरसिया वही व्यक्ति है, जिनके खिलाफ मजदूर पर फायरिंग समेत कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ थाना अध्यक्ष की इस तरह की तस्वीर सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी और आशंका दोनों देखी जा रही है। तस्वीर वायरल होने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या थाना अध्यक्ष अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे या फिर उनके साथ मेलजोल रखेंगे। 


लोगों का कहना है कि यदि थाना अध्यक्ष स्वयं कई मामलों के आरोपित से मिठाई स्वीकार करते नजर आएंगे, तो आम जनता में पुलिस की निष्पक्षता और सख्ती को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि लालगंज थाना क्षेत्र पहले से ही अपराध की कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में थाना अध्यक्ष से यह उम्मीद की जा रही थी कि वे अपराधियों पर लगाम कसेंगे और कानून-व्यवस्था को मजबूत करेंगे। 


लेकिन इस वायरल तस्वीर ने इन उम्मीदों को झटका दिया है। हालांकि, वायरल हो रही इस तस्वीर की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता है। वहीं, इस मामले पर अब तक लालगंज थाना अध्यक्ष या पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, तस्वीर की सच्चाई क्या है और यह किस परिस्थिति में ली गई, यह जांच का विषय है। लेकिन इतना तय है कि इस वायरल तस्वीर ने पुलिस की का