Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
22-Jan-2026 12:31 PM
By First Bihar
VAISHALI: वैशाली एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठा है। दो दिनों में दूसरी बार हुई फायरिंग से जिले में दहशत का माहौल बन गया है। ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के गोला बाजार का है, जहां आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सरेआम तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद ऑनलाइन गेमिंग के पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था। इसी विवाद के दौरान कार और बाइक से पहुंचे बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना की पुलिस और लालगंज एसडीपीओ मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार की रात हाजीपुर शहर के कोनहारा घाट पर भी फायरिंग की घटना हुई थी, जबकि बुधवार की रात लालगंज में दोबारा गोलीबारी की घटना सामने आई। लगातार हो रही इन वारदातों ने एक बार फिर वैशाली पुलिस की कार्यशैली और जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट
एक बार फिर गोलीबारी से वैशाली दहल उठा। ऑनलाइन गेमिंग के पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने फायरिंग की। कार और बाइक से आए अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी।#Vaishali #BiharCrime #Firing #OnlineGaming #LawAndOrder pic.twitter.com/C0cJtpM9Jf
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) January 22, 2026