बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
17-Feb-2021 08:22 AM
NAWADA : नवादा में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चा समेत दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. घटना नवादा शहर के तीन नंबर बस स्टैंड के पास काली मंदिर मोड़ की है.
जहां ट्रक और ई-रिक्शा की सीधी टक्कर में ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. वही टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर मौजूद किसी भी शख्स को संभालने का भी मौका नहीं मिला. ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग ट्रक के नीचे दब गए जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भागने में सफल रहा.
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी को ट्रक और ई रिक्शा के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तबतक मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतकों की पहचान की जा रही है. वहीं क्रेन के जरिये ट्रक को निकालकर यातायात को बहाल करा दिया गया है.