IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
21-Dec-2022 02:30 PM
By RAKESH KUMAR
ARA : खबर आरा से है, जहां अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक जवान की मौत हो गई। घटना जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत नासरीगंज-सकड्डी हाइवे पर संदेश गैस एजेंसी के पास की है। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि मौका मिलते ही ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
मृतक की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव के रहने वाले स्व.चितरंजन सिंह के 32 साल के बेटे अजित कुमार सिंह के रूप में की गई है। वे पटना में एक आइजी के यहां बार्बी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत नासरीगंज-सकड्डी हाइवे पर संदेश गैस एजेंसी के पास सड़क हादसे में उनकी जान चली गई।
वे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और और ट्रक को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी ड्राइवर फरार हो चूका था। घटना के कारण लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।